
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव ने पूर्व रक्षामंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की इटावा बरेली मार्ग सेन्ट्रल जेल चौराहे पर प्रतिमा लगाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव को उनकी प्रतिमा लगाये जाने पर ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जो सेन्ट्रल जेल चौराहे का नाम परिवर्तित कर मुलायम चौक घोषित कराया जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह स्मृति में पार्क व प्रतिमा एवं बार्ड का नाम भी सुनिश्चित किया जाये। इस मौके पर मंदीप यादव, सुभाष चन्द्र शाक्य, देवेन्द्र यादव, ओमप्रकाश शर्मा, युनूस अंसारी, बृजेश पाल, आकाश शाक्य, नरेन्द्र यादव, विकास यादव मौजूद रहे।
