
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाहरी जनपद गोंडा के रहने वाले दो युवकों ने एक बीमार गाय का इलाज करवाकर मानवता की मिशाल कायम की। शुक्रवार को ऑफिसर्स कालोनी में एक गाय नाली में गिर गयी। जिससे उसके पिछले पैर में फ्रेक्चर हो गया। असहनीय दर्द के कारण वह तड़प रही थी, तभी उधर से गुजर रहे जनपद गोंडा के दुल्लापुर फलसा निवासी सुरेश पुत्र पुत्तीलाल यादव, राम नरायन पुत्र प्रताप निवासी रामपुर खरेंटा ने गायब को बड़ी मुश्किल से नाली से निकालकर डाक्टर को बुलवाकर उसका इलाज करवाया तथा उसके खाने पीने की व्यवस्था की। बताते चलें कि बीमार गाय के मालिक ने जानकारी होने पर उक्त गाय को तड़पता हुआ छोड़ दिया और उसका इलाज नहीं कराया। दोनों युवकों की बेजुवान गाय के प्रति मानवता को देख लोग उनकी सराहना करते दिखे।
