फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिजली कर्मचारियों सहित छह लोगों के विरुद्ध न्यायालय में दायर की गयी है। जिसमें विधवा महिला ने बिजली विभाग की टीम पर बुरी नियत से दबोच लेने का लगाया आरोप लगाया है। बिजली विभाग की टीम २५ जुलाई २०२३ को विद्युत चोरी की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी एक विधवा महिला ने आरोप लगाया कि विद्युत टीम (जिसमें पांच लोग शामिल थे) पड़ोसी की छत से उसके घर में घुस गयी। मैंने उन लोगों से कहा की आप लोग घर में चोरों की तरह क्यों आए हो, गेट से क्यों नहीं आए। तो उक्त लोगो ने छत पर पड़ी केबिल को चोरी करने के लिए बताया, जबकि छत पर पड़ी केबिल जनरेटर की थी। उन लोगो नें कहा कि आपका बिल बकाया है। मैंने कहा कि बिल एक मुश्त जमा योजना के तहत जमा कर देंगे, तभी कर्मचारी कहने लगे कि मेरे साहब को खुश कर दो आपका सारा बिल माफ कर देंगे और बुरी नियत से मुझे पकड़ लिया। विरोध करने पर बोले तुम्हारा कनेक्शन काट देंगे और बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज देंगे। पीडि़ता ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। तब पीडि़ता ने न्यायालय में विजय शंकर अवर अभियंता विद्युत वितरण केंद्र कायमगंज, उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण दक्षिणांचल भोला उर्फ कल्लू, नावेद , कमल कुमार, मुकेश के विरुद्ध याचिका दायर की।
बिजली कर्मचारियों सहित छ: के विरूद्ध न्यायालय में याचिका दायर
