क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच चलाए जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की समीक्षा की एवं 26 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्य योजना बताई। बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम की बैठक के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यालय का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ९ वर्ष में गरीब कल्याणकारी अनेक योजनायें चलायी। उन्होंने गरीबों को पक्का मकान, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, रोजगार, डिजिटल व्यवस्था, नागरिकों को आयुष्मान कार्ड का सीधा लाभ पहुंचाया। प्रधानमंत्री जन्मदिन पखवाड़ा के अन्तर्गत आगामी लोकसभा की रणनीति बनाते हुए कहा कि बूथ की नई कमेटी चुनाव के रण में उतरेगी और संगठन ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मण्डल प्रभारी की दूसरी बैठक शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी एवं तीसरी बैठक बूथ अध्यक्षों की होगी। सभी मंडलों में प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है। जो बूथ पर गति देने का कार्य करेंगे। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने के लिए प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। सभी मंडल अध्यक्ष इस बात पर विशेष ध्यान दें की बूथ की बनने वाली नई कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही मौका मिलेगा। संचालन सुनील रावत ने किया। इस मौके पर डॉ0 रजनी सरीन, भूदेव सिंह राजपूत, मोनिका यादव, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, डॉ0 बीके गंगवार, अभिषेक त्रिवेदी, वीरेंद्र सिंह राठौर, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, शिवांग रस्तोगी, बबीता पाठक, अमरदीप दीक्षित, गोपाल राठौर, रवि बाजपेई, राहुल राजपूत, अभय प्रताप सिंह, नवनीत पाल, धर्मेंद्र राजपूत, गुरु चरण आजाद, सर्वेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *