मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत का0बा0 इं0का0 में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मतदान सबसे बड़ा दान है। हम सभी का विशेष अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। शनिवार को मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में इसी विषय पर छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं को बताया 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही युवा पीढ़ी अपने मत का प्रयोग करने की अधिकारी हो जाती है। यह एक ऐसा अधिकार है जो लोकतंत्र का निर्माण करती है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी शिक्षिका पूनम शुक्ला ने छात्राओं को बताया कि वह लोकतंत्र निर्माता है। उन्हें अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें, तभी हमें सुयोग्य तथा अपनी जनता के हित का ध्यान रखने वाला शासक प्राप्त होगा। वोट देने अवश्य जाना चाहिए, यह हमारा विशेष अधिकार है। छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृति शुक्ला ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर वंशिका शुक्ला व कृतिका अवस्थी रही। तृतीय स्थान पर आकांक्षा बाजपेई रही। कार्यक्रम में दर्शना शुक्ला व पारुल मिश्रा ने सहयोग किया। धन्यवाद कार्यक्रम प्रभारी पूनम शुक्ला ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *