
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का भव्य स्वागत समारोह सेंट्रल जेल चौराहे के पास बेचेलाल वर्मा के आवास पर आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भव्य स्वागत से अभिभूत अपने को गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने कहा कि लोधी समाज के लिए हर समय कदम से कदम मिलाकर रहता हूॅ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सनातन के पुरोधा बाबू जी कल्याण सिंह ने सर्व समाज के लिए जो अविस्मरणीय कार्य किये उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने मौजूद लोगों को खुद माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से संरक्षक बेचेलाल वर्मा, प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, जिला अध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत, महामंत्री राम लडै़ते राजपूत, वरिष्ठ महामंत्री अरविंद राजपूत, रामगोपाल वर्मा, नवीन राजपूत, अनिल राजपूत, कुशपाल सिंह राजपूत, अमर सिंह राजपूत, नरेश चंद्र राजपूत, लक्ष्मीकांत राजपूत, सुधीर वर्मा रिंकू, संजय राजपूत, राकेश सिंह राजपूत, अजय पाल सिंह राजपूत, रोशन लाल राजपूत, कालिका प्रसाद राजपूत, प्रवीन वर्मा, अजय राजपूत फौजी, भाजपा नेता डॉ0 धर्मेन्द्र राजपूत, प्रो0 के0के0 राजपूत, मगन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहरलाल राजपूत व संचालन रामाधार वर्मा ने किया। ————————–
