
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा समिति की टीम द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में हर साल की तरह इस साल भी डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच कर फल एवं फूड के पैकेट वितरण किए। सेवा समिति की टीम ने लगभग 200 पैकेट फूड एवं फल मरीजों को बाटें। संस्थापक फरियाब खान ने कहा कि कार्यक्रम टीम लगातार कई वर्षो से हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर आयोजित करती आ रही है और लगातार यह कार्य जारी रहेगा। मोहम्मद साहब का पैगाम पूरी दुनिया में इंसानियत को बाटना और लोगों को फायदा पहुंचाना है। टीम का मकसद भी इसी दिशा में जारी रहेगा।
जिला प्रभारी मोहम्मद मेराजुद्दीन ने कहा कि लोगों की भलाई व मदद करने के मसकद से संस्था अपना कार्य कर रही है। जिससे इंसानियत का पैगाम पहुंचे और लोगों में अमन चैन कायम रहे। साथ ही देश में सुख शांति के साथ भाईचारे को बनाने की बात कही गई। कोषाध्यक्ष तालिब मंसूरी के नेतृत्व में 1 दर्जन कार्यकर्ताओं लोहिया अस्पताल पहुंचकर फल वितरण कराये। इस मौके पर डा0 शकील अहमद, मास्टर सलीम, सोहेल मंसूरी, हमराज मीर खां, साहिल खान आदि लोग मौजूद रहे।
