
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस ग्राउंड पर ३ हजार मीटर दौड़, लम्बी कूद, १०० मीटर दौड़, हैमर थ्रो, पोल वाल्ट, ट्रिपल जम्प, ११० मीटर हर्डल, ४०० मीटर हर्डल एवं ५००० मीटर वॉक की सीनियर एवं जूनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगितायें तथा लम्बी कूद, १०० मीटर दौड़ व ८० मीटर हर्डल की सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। संयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, सह संयोजक प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने विजेता प्रतिभागियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ३००० मीटर सीनियर बालक वर्ग में जितेन्द्र कुमार प्रथम, तनू कुमार द्वितीय, सुरजीत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, कोमल द्वितीय, देवेश तृतीय स्थान पर रही। ३००० मीटर जूनियर बालक वर्ग में अंकित प्रथम, अनिकेद द्वितीय, अमित कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशी प्रथम, काव्यायनी द्वितीय, करिश्मा तृतीय स्थान पर रही। हैमर थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में संजना प्रथम, अनुराधा द्वितीय, अनन्या तृतीय रही। हैमर थ्रो जूनियर बालिका वर्ग में विशन देवी प्रथम, रागिनी द्वितीय, कु0 रागिनी तृतीय रही। ११० मीटर बाधा दौड़ में विपिन कुशवाहा प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, शैलेन्द्र तृतीय रहे। ११० मीटर हर्बल दौड़ में निखिल राजपूत प्रथम, अर्पित द्वितीय, प्रिंस भदौरिया तृतीय रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी रामतीर्थ अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य बृजभूषण सिंह, प्रधानाचार्य कोषाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य रामकिशोर मिश्रा, प्रधानाचार्य दीन दयाल, रामकिशोर मिश्रा, प्रवक्ता प्रदीप जायसवाल, प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रवक्ता, विजेन्द्र मथुरिया, प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार, गजेन्द्र सिंह, इंद्रा राठौर, विनीत चौहान, अखिलेश पाण्डेय, प्रशांत मिश्रा, निशीत सक्सेना, डा0 यशवंत सिंह, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, सुधीर पाल, सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले पीटीआई देवेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह, राहुल यादव, सुनील कुमार पाल, केशव कुमार गंगवार, अर्जुन प्र्रताप सिंह, आरती यादव, धनंजय कुमार, अतुलदास, शुभम मौर्या, रजनीश शिवा आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
