व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का जनपद में आगमन पर व्यापारियों ने किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का जनपद में आगमन हुआ। रथ यात्रा को अपने रूट के अनुसार कायमगंज से होकर फर्रुखाबाद में प्रवेश करना था। जिसके अंतर्गत जिले की व्यापार मंडल की जिला इकाई के द्वारा रथ यात्रा के मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि दिलीप सेठ प्रदेश महामंत्री सहित कई अन्य अतिथियों का कायमगंज सीमा में पूरे जोश के साथ स्वागत करते हुए पूरे काफिले के साथ नगर सीमा में प्रवेश करवा कर सभी व्यापारियों द्वारा अगवानी की गई । इस बीच कायमगंज से फर्रुखाबाद के बीच में रोड पर कई जगह पर अतिथियों का फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। फर्रुखाबाद से कायमगंज जाने वाले काफिले में मुख्य रूप से अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, प्रमोद गुप्ता जिला महामंत्री, नरेश पालीवाल जिला महामंत्री, सर्वेश अग्रवाल चेयरमैन, मुकेश गुप्ता जिला मंत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अनिल कनौजिया लालू भैया, सुभाष बंसल, मनोज राठौर, विशाल दुबे, यूनुस अंसारी, नरेंद्र अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, राजू, उमेश चतुर्वेदी तेहगढ़ नगर अध्यक्ष, मुन्ना लाल वाष्र्णेय, राजू गौतम, जितेंद्र अग्रवाल, पंकज गुप्ता, मनोज शाक्य, राहुल बंसल, डंपी पांडे, सुभाष गुप्ता, तनुजा तिवारी, अनिल गुप्ता, प्रिया गुप्ता सहित अनेकों व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। कायमगंज नगर में रथ यात्रा का स्वागत पिंटू राठौर नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी बंधुओं द्वारा किया गया। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा तथा प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, संजीव मिश्रा, नरेश पालीवाल, प्रमोद गुप्ता, पिंटू राठौर, अरुण प्रकाश तिवारी, मुकेश गुप्ता, राजू गौतम, जितेंद्र अग्रवाल, विशाल दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि अब व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी भी प्रकार में किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि हम व्यापारियों के लिए जी जान से 24 घंटे हमेशा सेवा में तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *