पर्युषण पर्व के समापन पर जैन समाज ने निकाली भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जैन समाज के दस दिन के पर्युषण पर्व समाप्ति के बाद सधवाड़ा स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से श्री १००८ भगवान आदिनाथ की मनोहर प्रतिमा रथ पर विरामजमान कर जैन समाज के लोगों ने बैण्डबाजा के साथ भक्तिमय गीतों के साथ केसरिया झण्डों के साथ रथ यात्रा निकाली। जैन समाज के लोग नारे लगाते हुए नृत्य करते हुए झूमते गाते हुए रथ के आगे-आगे चल रहे थे। साथ ही महिलायें व बच्चे भजन कीर्तन गा रहे थे और इंद्र भगवान के रथ को पकडक़र चमर डुला रहे थे। भगवान के सारथी बने रथ को चला रहे थे। रथयात्रा साहबगंज चौराहा होते हुए अंगूरी बाग जैन बाटिका धारा नगरी पहुंचकर पाण्डुशिला पर भगवान आदिनाथ के सिंहासन पर विराजमान कर पूजा व अभिषेक किया गया। बाद में ही मेले के रुप में लोग एक दूसरे के गले मिल छमा भाव किया। सायंकाल वापसी में यात्रा को अपने- अपने दरवाजों पर रोंककर भक्तों ने आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। अंगूरी बाग साहबगंज चौराहा होते हुए यात्रा सधवाड़ा जैन मंदिर में समाप्त हुई। मंदिर में भगवान का अभिषेक कर उन्हें उनके स्थान पर विराजमान किया गया। इस मौके पर प्रमोद जैन, अमन जैन, दीपांशू जैन, विक्रांत जैन, विशाल जैन, साधना जैन, संध्या जैन, दीपा जैन, वीना जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *