मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज में कला उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में कला उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही विद्यालय स्मारिका एवं प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा पुस्तक व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। कुछ बच्चों में प्रतिभा जन्मजात छुपी होती है। हर बच्चा अपने अंदर विशेष प्रतिभा लेकर जन्म लेता है। प्रतिभाओं को निखारने का दायित्व गुरुजनों को निभाने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि के रुप में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेनापत की प्रधानाचार्या रागिनी मिश्रा ने कहा कि कला के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बेहतर करने का प्रयास किया है। सही मार्ग की आवश्यकता है। विशिष्ठ अतिथि बिन्दू श्रीमाली ने कहा कि बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। संचालन करते हुए प्राधानाचार्य डा0 संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि कला उत्सव के उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा का निखार लाना है। शासन के निर्देशों का पालन किया जाता है। शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश संयोजक राजेश निराला ने कहा कि वर्तमान समय में डिग्री की नहीं रोजगार परख शिक्षा की आवश्यकता है। बच्चों को कुछ ऐसा कार्य अवश्य सीखना चाहिए। जिससे वह भविष्य में रोजगार कर सकें और कोई समस्या उत्पन्न न हो। नोडल अधिकारी संतोष कुमार सरोज ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चन्द्रपाल, दिनेश चन्द्र, कृष्ण मोहन, संदीप कुमार, विवेक कुमार, अवनीश कुमार, यशपाल यादव मौजूद रहे। नृत्य एवं गायन में शहजाद प्रथम, समीर द्वितीय, चांदनी तृतीय रही। आलेखन एवं क्राप्ट में अनुराग प्रथम, सोमदेव द्वितीय, हरिओम व सलोनी तृतीय रही। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *