फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक डीसी पाण्डेय ने प्रदेश के समस्त मण्डलीय प्रधान प्रबंधक, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक व समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि 5 वर्ष से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सामान्य यात्री टिकट मूल्य के आधे पर टिकट जारी किये जाने का प्राविधान है। उनके संज्ञान में आया कि बच्चों को बस में बैठने के लिए परिचालकों द्वारा सीट उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। इस आपत्ति को लेकर उन्होंने सभी परिचालकों, यातायात निरीक्षकों, यातायात अधीक्षकों संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि 5 साल से 12 साल के बच्चों को आधे मूल्य पर नियमानुसार टिकट जारी किया जाये और बच्चों को बैठने के लिए सीट उपलब्ध करायी जाये।
