उप निरीक्षक के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एमपीएमएल कोर्ट ने तत्कालीन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनद शर्मा के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन के मामले और कोविड महामारी के मामले में सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें गवाही के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपीएमएलए न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के उपनिरीक्षक आनंद शर्मा के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *