छात्र-छात्राओं ने आपदा प्रबंधन जागरुकता निकाली रैली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 शालिनी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिन का शुभारम्भ किया गया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत से अभिप्रेरित होते हुए प्रभात फेरी निकाली तथा कानूनी साक्षरता, आपदा प्रबंधन एवं वृक्षारोपण विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। पंचम दिन का शिविर में प्राचार्य ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों से कानूनी साक्षरता, आपदा प्रबंधन एवं वृक्षारोपण आदि के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि विधिक जागरूकता अथवा कानूनी साक्षरता से आशय जनता को कानून से संबंधित सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है तथा कानूनी जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, कानूनों के निर्माण में लोगों की भागीदारी बढ़ती है और कानून के शासन की स्थापना की दिशा में प्रगति होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला ने आपदा प्रबंधन एवं वृक्षारोपण विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन का अर्थ स्पष्ट करते हुए बताया कि ऐसे सभी उपाय जिससे खतरा आपदा का रूप न ले सकें। चूंकि हम कई प्राकृतिक खतरों को आने से नहीं रोक सकते हैं, लेकिन जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए उचित प्रबंधन द्वारा उनके हानिकारक प्रभावों को कम कर सकते हैं।डॉ0 सुन्दर लाल ने वृक्षारोपण का महत्व स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है।
इस अवसर पर छात्रा बबली, कामिनी, अंशी, मुस्कान, ज्योति, गौरी, फूलन देवी, प्रियांशी वर्मा, पूजा, शिवानी, रोशनी, आकांक्षा, अर्चना, खुशबू, शिवी सक्सेना, प्रतिमा, शिल्पी, प्रियांशी, काजल, आर्तिका, छात्र आयुष कुमार, विकास यादव, मेहराज अहमद, सुमित, सूर्यकांत, प्रियांशु कटियार, अनुरुद्ध, अभय सिंह, नारायण अवस्थी, सोहांत कुमार, शौर्य मिश्रा, मो0 कैफ, आलोक कुमार, अरुण कुमार, प्रांशु, अमित कुमार, अमनेद्र सिंह, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *