तीन दिवसीय रोवर्स/रेंजर्स शिविर का हुआ समापन

रोवर्स/रेंसर्जों ने तंबू निर्माण के साथ सीखे अनुभवों की दी जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स/रेंजर्स के प्रशिक्षण शिविर के समापन का शुभारम्भ सर्व धर्म प्रार्थना से हुआ। रेंजर्स द्वारा ध्वज शिष्टाचार किया गया। मुख्य प्रशिक्षक रोवर्स/रेंजर्स के रुप में चमन शुक्ला व योगेश कुमार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग व विशिष्ठ अतिथि अनुपम मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को जागरुक किया और शिविर में सीखे गये अनुभवों के बारे में जानकारी ली। संचालन रोवर्स प्रभारी डा0 पंचम कुमार व रेंजर्स प्रभारी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी ने समापन पर सभी स्वयं सेवकों को धन्यवाद दिया। प्रशिक्षक चमन शुक्ला व योगेश कुमार ने रोवर्स/रेंजर्स द्वारा बनाये गये तंबू, पुल, गैजेट्स, फू्रड प्लाजा आदि का अतिथियों ने निरीक्षण किया। स्वागत संस्कार, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्राध्यापक डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 रामनरेश सिंह व कर्मचारी ओमप्रकाश सिंह, दिनेश कुमार देशमुख, योगेन्द्र कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *