एसबी पब्लिक स्कूल में जिला कराटे चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को कानपुर रोड याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में छठवां कराटे चैंपियनशिप का आयोजन जापान यामाबुकी कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित किया गया। चैंपियनशिप में जिले के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें एसबी पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के आरव शर्मा को 46 किलो वजन की कैटेगरी जिला चैंपियन घोषित किया गया। एमआईसी स्कूल के कक्षा 12 के सुखराम सिंह को 48 किलो वजन, आरआरपी स्कूल के कक्षा 8 के प्रिंस यादव को 36 किलो वजन एवं आरपी इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के अंकुल को 49 किलो वजन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल हुआ। एसबी पब्लिक स्कूल के विवेक गौतम एवं सूरज को वजन 38 किलो व 43 किलो कैटेगरी में रजत पदक हासिल हुआ। सोनू ने वजन कैटेगरी 44 किलो में कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर एसबी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विवेक यादव द्वारा छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन विवेक यादव ने कहा कि अगर आप खेलकूद को भी अपने जीवन में एक अटूट हिस्सा मानकर उसको करियर के तौर पर देखें तो आपकी सफलता निश्चित है। आज भारत सरकार भी खेलों को बहुत बढ़ावा दे रही है और कराटे अब ओलंपिक का हिस्सा भी हो गया है। इस अवसर पर कराटे कोच ब्लैक बेल्ट मोहित कुमार, कन्नौज के रेफरी ब्लैक बेल्ट सोहेल, अभिषेक, मो0 ताज, पियूष यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *