फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति फेज- 5 के अन्तर्गत महिलाओं व बच्चों के संरक्षण हेतु महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन हुआ। संयुक्त निदेशक अभियोजन फतेहगढ़ नाम भूषण पाठक, चंद्रेश कुमार सिंह अभियोजन अधिकारी, करुणा सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी ने छात्राओं को आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, जनसुनवाई पोर्टल आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु विभिन्न विभाग का सहयोग लेकर जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के मध्य किए जा रहे हैं। सरिता त्रिवेदी करियर काउंसलिंग नोडल द्वारा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु कक्षा 12 के बाद विभिन्न कोर्स के संबंध में जानकारी दी गई गयी। अभियोजन अधिकारी बनने हेतु छात्राएं एलएलबी का कोर्स कर अभियोजन अधिकारी बन सकती है। करणसिंह सहायक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि छात्राएं किसी भी समस्या का समाधान करने हेतु बताए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उनकी समस्या का समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर साक्षी, मुस्कान, अंजली आदि छात्राओं से संवाद कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त किया। श्याम सिंह सोनकर, गोपाल तिवारी, हेड कॉन्स्टेबिल सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरुक
