फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह की पहल पर दिव्यांग अभिनेष पुत्र द्रगपाल नि0ग्रा0 मोहद्दीनगर विकास खंड राजेपुर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमृतपुर में शिशिक्षु प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री अप्रेंटिस योजनान्तर्गत नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी द्वारा स्वयं प्रदान किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सडक़ के नोडल प्रधानाचार्य इं0 राजवीर सिंह के प्रयास से दिव्यांग अभिनेष को प्रशिक्षण हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपा गया। दिव्यांग अभिनेष ने बताया कि मेरा चयन मुख्यमंत्री अप्रेंटिस योजना के तहत हुआ है। जिसका मुझे डीएम द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया है। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने कहा कि अब छात्र आसानी से आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर सकेगा।
शिशिक्षु प्रशिक्षण हेतु डीएम ने दिव्यांग अभिनेष को दिया नियुक्ति पत्र
