जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाओं की समस्यायें सुनना एवं व्यापारी महिलाओं को जोडऩा संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने कमेटी का विस्तार करते हुए पांचाल घाट का अध्यक्ष माला कटियार को बनाया। उपाध्यक्ष गीता कटियार, सपना कश्यप, शालिनी राठौर, पूनम राठौर, सीमा शाक्य बनी। महामंत्री श्यामलता कुशवाहा को बनाया। मंत्री प्रीती शाक्य, किरन राठौर, राधा राठौर को बनाया गया। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी बबली को मिली। कोषाध्यक्ष अनामिका कटियार बनी। मीडिया प्रभारी राजश्री को बनाया। सदस्य सीमा राठौर, किरन, पप्पी कुशवाहा को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री हेमलता मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता भदौरिया, कोषाध्यक्ष यशोदा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
महिला मोर्चा पांचाल घाट की अध्यक्ष बनी माला कटियार
