भाजपा लगातार पीडीए का अपमान कर रही है: साजिद अली खान

भोजपुर में भी पीडीए चौपाल का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा लगातार पीडीए वर्ग का अपमान कर रही है और उनकी उपेक्षा कर रही है।
समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी अनदेखी कर रही है और उनके संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा की नीतियां समाज को विभाजित करने वाली हैं, जबकि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने जनता से आवाह्न किया कि वे भाजपा के बहकावे में न आएं और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करें। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमल हसन, मुजाहिद अंसारी आदि ने विचार व्यक्त किये और चौपाल कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भोजपुर विधानसभा के अन्तर्गत नगला शेखपुर में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ वादे करती है और बरगलाकर वोट ले लेती है। अभी तक उनके सभी वादे खोखले निकले है। इस मौके पर रोहित यादव, शिवम, विमल कुमार, अनिल कुमार, नरेश सिंह, राम अवतार शर्मा, संतोष जाटव, लालाराम राजपूत, अशर्फीलाल दिवाकर, छोटे सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, नरेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *