फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद पर्चा वापसी कार्यक्रम पूर्ण होते ही अधिवक्ताओं ने कचहरी प्रांगण में प्रचार-प्रसार करना शुरु कर दिया है। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशी विभिन्न अधिवक्ताओं के विस्तरों पर जाकर वोट मांगने लगे है। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं से आशीर्वाद भी लिया गया। हाथों में पम्पलेट लेकर प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने अपना प्रचार-प्रसार किया। कई अधिवक्ता एक साथ हाथ में पम्पलेट लेकर विभिन्न विस्तरों पर गये। अपने-अपने अंदाज में अधिवक्ताओं ने प्रचार-प्रसार कर वोट मांगें और आशीर्वाद लिया। पूरे दिन कचहरी में प्रचार-प्रसार दिखायी पड़ा।
अधिवक्ताओं ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, मांगे वोट
