विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर किया गया पुरुस्कृत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपदीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन फतेहगढ़ स्टेडियम में बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी व जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रमुख रुप से अतुल दास, मोहन लाल अग्रवाल, सुनील पाल, प्रशुभ गुप्ता, सतेन्द्र सिंह, केशव गंगवार, सुब्रत शाक्य, नीता दुबे, मनीषा यादव, अनिकेत कुमार, नितिन यादव, सुनील पाल, गजेन्द्र सिंह आदि ने सहयोग किया। बेसिक शिक्षा से जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव ने प्रतियोगिता में सहयोग किया। बैडमिंटन छात्र वर्ग अंडर-१४ में मुकेश बाबू प्रथम, आशु द्वितीय, मोहम्मद मुस्तफा तृतीय रहे। अंडर-१७ बैडमिंटन बालक वर्ग प्रतियोगिता में पीयूष प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय, हर्षदीप तृतीय रहे। अंडर-१९ बालक वर्ग प्रतियोगिता में अनुराग प्रथम, रोहित द्वितीय रहे। अंडर-१४ बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में कंचन प्रथम, रोली द्वितीय, सेजल तृतीय, सनी चतुर्थ रही। अंडर-१७ बालिका वर्ग में आराध्या कुशवाहा प्रथम, साक्षी द्वितीय, सोनी तृतीय, दिव्यांशी चतुर्थ स्थान पर रही। अंडर-१९ बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम, रोशनी द्वितीय, चेतना तृतीय, सलोनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
