कनोडिया व एनएकेपी इं0का0 में फाउंडेशन द्वारा वितरित किये गये पौधे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रिवैम्प इंडिया फाउंडेशन की टीम और समवेत फाउंडेशन के सदस्यों ने शहर प्रमुख पर्यावरणविद् गुंजा जैन और फाउंडेशन के संस्थापक वैभव सिंह राठौर के नेतृत्व में बुधवार को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन हुआ। अभियान के अंतर्गत मदन मोहन कनोडिया स्कूल और एनएकेपी इंटर कॉलेज में छात्राओं को 500 पौधों का वितरण किया गया।
कायक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पहल को और भी प्रभावशाली बनाने के लिएए बच्चों को कहानी कहने की विधा के माध्यम से वृक्षारोपण का महत्व समझाया गया। कहानियों के माध्यम से यह बताया गया कि पेड़ हमारे जीवन, जलवायु और धरती के संतुलन में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं छात्रों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया और रिवैम्प इंडिया फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। संस्थापक वैभव सिंह राठौर ने कहा बच्चों को यदि शुरू से ही प्रकृति की रक्षा का महत्व समझाया जाए, तो वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ जुड़ाव पैदा करना है। रिवैम्प इंडिया फाउंडेशन और समवेत ने संकल्प लिया है कि वे आगामी महीनों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार और भी वृक्षारोपण व पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला आदि शिक्षिकायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *