गैंगेस्टर के मामले में दो आरोपियों पर दोष सिद्ध

 सजा पर सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि निहित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश विशेष गैंगेस्टर एक्ट ने भूपेंद्र सिंह पुत्र लल्लू सिंह, किशन कुमार पुत्र रामचंद्र निवासीगण मुरान मेरापुर को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा पर सुनवाई के लिए १५ सितंबर की तिथि नियत की गयी है।
बीते 24 वर्षों पूर्व थाना मेरापुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने भूपेंद्र सिंह, किशन कुमार के विरुद्ध समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी ने करते हुए साक्ष्य गवाह के आधार पर माननीय न्यायलय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। बचाव पक्ष की दलील व शासकीय अधिवक्ता शैलेश सिंह परमार की पैरवी के आधार पर न्यायाधीश रितिका त्यागी ने भूपेंद्र, किशन कुमार को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि नियत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *