फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-202५ तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
12 अक्टूबर को सम्पन्न होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डीएम की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधीक्षक, प्रधान डाकघर, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जनपद में निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोग द्वारा नामित जनपदीय पर्यवेक्षक के सम्पन्न हुई। पर्यवेक्षक उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज राज बहादुर भी उपस्थिति रहे। उप जिलाधिकारी न्यायायिक कायमगंज गजराज सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा सी0सी0टी0वी0 कैमरे आदि का कार्य पूर्ण किये जाने के उपरान्त केन्द्र पर संचित समस्त कैमरों की क्रियाशीलता की पुष्टि कर लें। आवंटित परीक्षा केन्द्र का परीक्षा से पूर्व भ्रमण कर आवागमन के मार्गों तथा विशेष परिस्थितियों हेतु वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लेगें। जिससे परीक्षा तिथि को गोपनीय सामग्री केन्द्र घर समयान्तर्गत पहुंचने में कोई असुविधा न हो। परीक्षा दिवस पर प्रश्नपत्रों को प्राप्त किये जाने हेतु कोषागार में 05:30 बजे उपस्थित्ति होकर प्रश्नपत्रों के गोपनीय ट्रक एवं ट्रैक पर लगे तालों की चाबियों का सील्द लिफाफा प्राप्त करने से पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा यह भली भांति जांच कर लिया जाये कि एका तिथि सत्र में जिस कलर एवं कोड के प्रश्न पत्रों को आयोग द्वारा चिन्हित कर परीक्षा में प्रयुक्त होने हेतु अवगत कराया गया है उसी कलर एवं कोड के प्रश्न पत्रों के ट्रक उनके द्वारा प्राप्त किये गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कोषागार से प्राप्त प्रश्न पुस्तिकाओं के गोपनीय ट्रक को केन्द्र व्यवस्थापक व सह केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति व लाइव सी0सी0टी0वी0 कैमरों की निगरानी में स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराया जायेगा तथा प्राप्ति रसीद पर सभी सम्बन्धित्त के नाम, पदनाम, मो0न0 सहित हस्ताक्षर, दिनांक व समय का स्पष्ट अंकन कराया जाये। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की तलाशी का कार्य पुलिस कार्मिकों द्वारा किया जायेगा। केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा ओएमआर उत्तर पत्रक की मूल प्रति से सम्बन्धित सील्ड पैकेट्स बुकिंग हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त सील्ड पैकेट को केन्द्र व्यवस्थापक के प्रतिनिधि के साथ डाकघर में जमा कराया जाएगा तथा निर्धारित प्रारूप पर सील्ड बण्डल डाकघर में जमा कराये जाने विषयक प्रमाण दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर वरिष्ठ अधिकारी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नोडल अधिकारी द्वारा नियुक्त किया जाएगा। आयोग के निर्णायानुसार परीक्षा से 03 दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र पर लगाये गये अन्तरीक्षक, परीक्षा सहायक को स्टैटिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में, जिसमें सह केन्द्र व्यवस्थापक भी उपस्थित होंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 03 घण्टे पूर्व पहुंचेंगे। परीक्षा प्रारम्भ होने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक केन्द्र पर सजग एवं सतत् भ्रमणशील रहेंगे, आदि निर्देश दिये गये। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
12 अक्टूबर को सम्पन्न होने वाली परीक्षा के संबंध में डीएम ने ली बैठक
