संदिग्ध दवाओं के भरे गये सैंपल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन द्वारा बच्चों के कफ सीरप कोल्ड्रिफ को प्रतिबंधित किये जाने के पश्चात जिला औषधि निरीक्षक डॉ0 परमेश कुमार द्विवेदी द्वारा प्रतिबंधित सीरप की तलाश में जनपद के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।
ड्रक इंस्पेक्टर डॉ0 परमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को प्रतिबंधित कफ सीरप कोल्ड्रिफ प्रकरण के संबंध में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर जांच की गयी। सघन निरीक्षण अभियान के तहत रजीपुर, महरुपुर रावी एवं कमालगंज क्षेत्र में गहरवार मेडिकल स्टोर, पाल खुशबू मेडिकल स्टोर एवं सुपर मेडिकल स्टोर आदि पर दवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संदिग्धता के आधार पर औषधियों के सैंपल भरे गये हैं, जिन्हें नियमानुसार सील किया गया तथा जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला बनारस भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात यदि दवा का सैंपल फेल होता है, तो संबंधि के खिलाफ ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जायेगी। ड़्रग इंस्पेक्टर डॉ0 परमेश कुमार द्विवेदी ने मेडिकल स्टोरों के प्रोपराइटरों से अपील की कि वह दवाओं को अधिकृत थोक दुकानों से ही बिल पर खरीदें। किसी भी स्थिति में बिना बिल के अधिकृत तरीके से दवाओं की खरीद न करें, क्योंकि बिना अधिकृत बिल के दवायें नकली हो सकती हैं। जिनके प$कड़े जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी। जिसके तहत लाइसेंस का निलंबन एवं सजा दोनों हो सकती हैं।
प्रतिबंधित कफ सीरप की तलाश में ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी
