सपा मुखिया अखिलेश यादव का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर किया भण्डारा
राघवदत्त मिश्रा व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने भी काटा केक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटकर बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाकर उनके दीर्घायु की कामना की।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आवास विकास पार्टी कार्यालय स्थित विशाल भंडारे का आयोजन कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, इलियास मंसूरी, बृजेश पाल, रामपाल यादव, मोहित खान, कुलदीप यादव, डॉ0 प्रवीण, निलेश यादव, आकाश यादव, आकाश पाल, शुभम दिवाकर, नितेश जोशी, अनमोल यादव मौजूद रहे।
वहीं सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने अपने आवास पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सेवक यादव एवं संचालन रजत क्रांतिकरी ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, तहसीन सिद्दीकी, नदीम अहमद फारुखी, अभिषेक सिंह, सर्वेश अम्बेडकर, नागेंद्र शाक्य, यूनुस अंसारी, प्रदीप यादव, जहांन सिंह लोधी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव आदि लोग भी शामिल हुए। इसके अलावा ओमकार शुक्ला, नितिन पांडेय, ऋषि अवस्थी एडवोकेट, युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार, कुलदीप भारद्वाज, पूर्व सभासद अतुल वर्मा, रिंकू यादव, अमन भारद्वाज, मसरूर खान, अमित यादव, खुर्शीद खां, राधेश्याम श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं सपा सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष केके यादव ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिला सचिव नेत्र पाल सिंह के आवास पर केक काटकर मनाया। सैनिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यालय कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केके यादव, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, सर्वेश सिंह, कश्मीर सिंह, राजू शर्मा, मनोज कुमार, नेत्रपाल सिंह, जय सिंह शाक्य, वेद प्रकाश, विवेक शर्मा, दीप सिंह, रामाधार सिंह, बृजेश कुमार राव, छोटे सिंह यादव, रूप सिंह, प्रभु दयाल, नन्हे सिंह, प्रमोद पाल, राज बहादुर सिंह, सीताराम आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *