तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पांच झोपडिय़ां जलकर राख हो गर्इं। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार ग्राम गुडेरा में गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय यहीं के निवासी बोडिन के घर की झोपड़ी में आग लग गई। जिसने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते करीब आधा दर्जन झोपडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया। अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने उसके सहयोग से 1 घंटे के उपरांत आग पर काबू पा लिया। इस दौरान राजस्व कर्मचारियों को सूचना मिली, तो लेखपाल गौरव, तहसीलदार, बीडीओ सुनील जायसवाल, अमृतपुर थाना पुलिस, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र परमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सहयोग किया। आग की चपेट में रमेश, श्यामा चरण, अमरीश, अशोक आदि लोगों के घर जल चुके थे। जिसमें तीन बकरियों की भी मौत हो गई। चार बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। अशोक का 14 साल का बेटा विवेक आग की चपेट में आ गया। जिसे तत्काल एंबुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल भेजा गया। अशोक ने बताया कि उसकी बेटी खुशबू का तिलक 18 अप्रैल को होना था और उसकी शादी 14 मई को थी। जिसके लिए घर में जरूरी सामान 80 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। जो आग की चपेट में आ गये और जल गए। इसी आग की चपेट में आने से अन्य घर भी तबाह हो गए और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बच्चे और औरतें जले हुए मलबे में घरेलू सामान ढूंढ रहे थे। जिला पंचायत सदस्य ने लोगों की मदद करते हुए मौके पर कुछ सामान वितरित किया और बेटी खुशबू की शादी की। जिम्मेदारी स्वयं लेने का वादा करते हुए लोगों को आश्वास्त किया।
आधा दर्जन घरों में लगी आग, 80 हजार की नगदी सहित शादी का सामान जला
