कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। सैकड़ों गांवों को जोडऩे वाले पैंटून पुल का अस्तित्व खतरे में दिखायी पड़ रहा है। जिस पुल के मजबूत लोहे के तारों से बांधना चाहिए, उसे मात्र रस्सी के सहारे बांधकर काम चलाया जा रहा है। जिससे इस पुल पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चिडिय़ा महोलिया घाट पर पैटून पुल का निर्माण होने के बाद अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य द्वारा पुल का उद्घाटन किया गया था। पुल के निर्माण से अल्लाहपुर के लोगों को अपनी खेती वाड़ी की देखभाल करने में काफी सहूलियत मिलती है, क्योंकि अमृतपुर के अधिकांश लोगों की खेती अल्लागंज में स्थित है, लेकिन रखरखाव के अभाव में पैंटून पुल का अस्तित्व खतरे में दिखायी पड़ रहा है। जिस पुल को मजबूत लोहे के तार से बांधना चाहिए, उसे मात्र रस्सी के सहारे बांध दिया गया। जिससे यहां पर कभी भी कोई हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने रस्सी हटवाकर लोहे के तार बांधने की मांग की है। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र के द्वारा जानकारी दी गई है कि पैटून पुल तो ठीक बना हुआ है, लेकिन पुल के दोनों तरफ लोहे के तार नहीं लगाए गए हैं, बल्कि रस्सी बांधकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जो आगे आने वाले समय के लिए ठीक नहीं है।