पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया औचक निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश

बन रहे नये थाने की कस्बे से अधिक दूरी देेेख अधिकारियों से की वार्ता
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नवनिर्मित थाने की जगह को देखा। दूरी देखकर अधिकारियों से बात की।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने नवाबगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कार्यालय को जाकर देखा। इसके बाद दरोगा हेमंत कुमार से क्षेत्र की जानकारियां प्राप्त कीं। जानकारी के दौरान थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। वहीं थाने के हेड दीवान वीरेंद्र सिंह से अभिलेख तलब किये तथा सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस कप्तान ने नये बन रहे थाने का निरीक्षण किया। थाना नवाबगंज के बाजार से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। जिसका किसी कस्बे से कोई लेना देना नहीं है। यदि वहां थाना बनता है तो कोई फरियादी वहां पहुंचेगा तो वह रात में सुरक्षित नहीं लौटेगा। इतनी थाने की दूरी देखकर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने उच्च अधिकारियों से बात की। वहीं थाना कार्यालय का निरीक्षण कर रहीं पुलिस अधीक्षक ने देखा कि एस्कॉर्ट में लगी गाडिय़ों के सभी कर्मचारी थाने में जलपान करने लगे। यह देख वह नाराज हो गयीं और अकेले की गाड़ी में बैठकर चली गयीं। उनके पीछे जैसे ही एस्कार्ट की गाडिय़ां चलीं, तो उन्होंने गाडिय़ों को वापस थाने भेज दिया और सजा के तौर पर उनको बताया गया कि आप थाने में ही शाम तक रहे। यह जानकारी थाना पुलिस के ही विशेष सूत्रों से मिली है। इस मौके पर दरोगा हेमंत कुमार, थाने के एसएसआई राम सिंह, दीवान वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *