अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल व उपाध्यक्ष बनी नीतू मसीह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक सत्र २०२५-२६ की सम्पन्न हुई। प्रथम बैठक में प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने प्रार्थना के साथ कार्यवाही प्रारम्भ की। बैठक में विद्यालय से संबंधित समस्त समस्याओं का समाधान किया गया। संचालन सहायक अध्यापिका भावना लाल ने किया। सर्वसम्मति से सभी सदस्यों का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर सुरेश पाल को चुना गया। उपाध्यक्ष पदेन पद पर प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह बनी। मंत्री पद पर वीना एडवर्ड, कोषाध्यक्ष पद पर रामसिंह चुने गये। अध्यापक सदस्य पूजा व लक्ष्मी बनी। प्रबंध समिति सदस्य नेहा मिश्रा को बनाया गया। अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में नये सदस्यों का स्वागत किया गया और विद्यालय की प्रगति के लिए विचार रखे गये।
रखा बालिका इंटर कालेज में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न
