नाविकों पर तोडऩे का जताया शक, अवैध कमाई करने में जुटे
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज और गंगापार को जोडऩे वाला पीपों का पुल फिर टूट गया। इसका लाभ उठाकर नाव वाले अवैध कमाई करने में जुट गये हैं।
जानकारी के अनुसार कमालगंज नगर व गंगापार को जोडऩे वाला और मडैय़न घाट पुल पानी बढऩे के कारण फिर टूट गया। लोगों ने नाविकों पर अवैध कमाई करने के चक्कर में पुल तोडऩे का शक जताया है। लोगों द्वारा बताया गया कि नाविको द्वारा अवैध रूप से इधर से उधर जाने के लिए 30 से 40 वसूले जाते हैं। जिससे एक दिन में हजारों की कमाई हो जाती है जो पैसे नहीं देता है उसके साथ नाविक अभद्रता करते हैं और मारपीट तक पर उतारु हो जाते हैं। यही सिलासिला कई सालों से चला रहा है। जिसमें कई लोगों द्वारा शिकायतें भी दर्ज करवाई गयीं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर ढांक के तीन पात ही रहा। वहीं पक्के पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है जो अभी साल दो साल चालू होता नहीं दिख रहा है। 150 गांव को जोडऩे वाला पुल और उसके बाद पक्के निर्माण से कमालगंज के दुकानदारों की आमदनी बढऩे की आशा है।