Headlines

श्रीराम स्वयंम्बर की कथा में मनमोहक झाकियां देख श्रोता झूमे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री कामेश्वर नाथ सुन्दकाण्ड समिति नवदिया के तत्वाधान में उर्मिला वाटिका में चल रही श्री राम कथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग में सुबह महाराज के साथ भक्तगणों ने न्यू-नवदिया एवं ग्रानगंज में प्रभातफेरी निकाली। नगर वासियों द्वारा प्रभातफेरी का रंगोली बनाकर दीप जलाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पंचम दिवस की कथा में ऋषिकेश से पधारे बालसन्त भोले बाबा महाराज ने धनुष भंग, परशुराम लखन सम्बाद का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। उसके बाद रामलला का स्वयंवर बड़े ही धूमधाम के साथ पंडाल में भक्तों के साथ से मनाया। स्वयंम्बर में गुरु वशिष्ठ महाराजा, दशरथ, राम लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बड़ी ही सुंदर, मनमोहक जीवन्त झांकियों के स्वरूप का प्रस्तुतिकरण महाराज द्वारा किया गया। दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा और चारों लाला राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की अनुपम, जीवन्त झांकियों को देख पंडाल में उपस्थित सैकड़ो भक्तगण भाव विभोर होकर झूम उठे। मुख्य यजमान राजेश मिश्रा एडवोकेट एवं जितेन्द्र शुक्ल सपत्नी मौजूद रहे। राम कथा में प्रतिदिन गीतोक्त स्तुति, प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी सुबह 05 बजे से 07 बजे तक, संगीतमय श्रीराम कथा एवं प्रवचन दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक, भजन कीर्तन एवम सत्संग रात्रि 08 बजे 10 तक रहेगा। कार्यक्रम की व्यवस्था में अंबिका प्रसाद द्विवेदी, आदेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, पंकज दीक्षित, छोटेलाल गुप्ता, गौरव मिश्र, गौरव शुक्ला, संतोष दुबे, पुष्कर मिश्रा, पंकज मिश्रा, राजीव मिश्रा, आकाश मिश्रा, प्रहर्ष मिश्रा, श्रेय मिश्रा, सुमित शुक्ल आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *