समारोहपूर्वक मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश दिवस, डीएम ने की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24-26 जनवरी 2025 की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस-2025 को समारोह पूर्वक आयोजित किया जायेगा। उत्तर प्रदेश दिवस-2025 की थीम विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश होगी। 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय पर्यटन/मतदाता जागरूकता दिवस तथा दिनांक 26 जनवरी 2025 को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रकम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवियों, शिल्पकारों, अच्छे किसानों, स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के निर्देश दिये व सभी विभागों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने के लिये निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *