भाविप पांचाल शाखा की नवीन कार्यकारिणी घोषित, हुआ शपथ ग्रहण

कन्हैया लाल जैन अध्यक्ष, सचिव बने देवेन्द्र नारायन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद की पांचाल शाखा की नवीन कार्यकारिणी 2024-25 के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुगांव देवी मंदिर स्थित एक स्कूल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व एम0एल0सी0 मनोज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रमेश मेहरोत्रा पांचाल प्रांत संरक्षक कन्नौज, शपथ अधिकारी आरके गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। शिव्यांशी सक्सेना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर संगठन की कार्यशैली पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शाखा सचिव देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने सभी को संस्था का परिचय कराया एवं वार्षिक आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महिला संयोजिका ने पिछले सत्र में शाखा द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। शपथ अधिकारी ने नवीन सत्र 2024-25 के लिए कार्यकारिणी घोषित कर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उपस्थित सदस्यों ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि भारत विकास परिषद की पांचाल शाखा का जो दायित्व उन्हें दिया गया है उसका वह पूर्ण निष्ठा से पालन कर शाखा के उद्देश्यों संपर्क सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण को पूरा करेंगे।नयी कार्यकारिणी में संस्थापक कन्हैया लाल जैन, अतुल रस्तोगी, आलोक गुप्ता, संरक्षक गुंजन रस्तोगी, मुकेश सक्सेना, नारायण प्रसाद अग्रवाल, शिवम गुप्ता, दुष्यंत श्रीवास्तव बने। अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन, सचिव देवेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, वित्त सचिव अनुपम पुरवार, संगठन सचिव कन्हैया शुक्ला, महिला संयोजिका ममता सक्सेना, उपाध्यक्ष रत्नेश पाल, संदीप अग्रवाल, शिवानी मिश्रा, संयुक्त सचिव नमन गर्ग, तुषार अग्रवाल, आडिटर मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संजीव बाथम, कार्यकारिणी सदस्य बृजेश गुप्ता, डॉ0 शिवानी शुक्ला, रमेश राजपूत, पंकज गुप्ता, संदीप, उपाध्याय कन्हैया लाल अग्रवाल को बनाया गया है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शिवम गुप्ता, आलोक गुप्ता, नीरज मिश्रा, संदीप, किशन वर्मा, गोविंद वर्मा, सुरेंद्र पांडे, केएस कुशवाह, संजय दुबे, अजय शंकर तिवारी, शिवा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सरिता शुक्ला, रीना यादव, मोहिनी वर्मा, स्नेहा सक्सेना, सुनील वर्मा, बृजेश सिंह, अनिल कुमार सक्सेना, पूनम जैन, ज्योति सिंह, सचिन सिंह, नीरज मिश्रा, संदीप उपाध्याय, शिप्रा सक्सेना, रमा देवी वर्मा, आभा गुप्ता, अमित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *