प्रत्याशी के साथ दस से अधिक नहीं चलेंगे वाहन
चुनाव में शराब का नहीं करायेंगे वितरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन २०२४ की घोषणा होने के पश्चात आचार संहिता लागू के होने के संबंध में जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी डा0 वीके सिंह की अध्यक्षता में अध्यक्ष, सचिव, मंत्री, प्रतिनिधि, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने सभी को आचार संहिता का पालन करने को कहा। डीएम ने आदेश दिया कि समस्त राजनैतिक दलों से अभ्यार्थियों द्वारा नामांकन किया जायेगा। उनके द्वारा तत्काल बैंक में एक नया खाता चालू खाता खोल लें। सभी राजनैतिक दल जाति, धर्म, सम्प्रदाय आदि के संबंध में प्रचार सामग्री/भाषण इत्यादि में प्रयोग नहीं करेंगे तथा शराब आदि का वितरण नहीं किया जायेगा।
निजी संपत्ति पर झण्डा, बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, होर्डिंग आदि लगाने हेतु अनुमति लेनी होगी, साथ ही सरकारी सम्पत्ति पर कोई झण्डा, बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, होर्डिंग आदि नहीं लगायेंगे। प्रत्याशी के साथ दस से अधिक गाडिय़ा नहीं चलेगी। डीएम ने सभी को दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा, उपनिर्वाचन अधिकारी अधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, भाजपा जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन मुकेश गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा सुभाष चन्द्र शाक्य, कांगे्रस से अरुण त्रिपाठी, सीपीआईएम सुनील कुमार कटियार, आम आदमी जितेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के मण्डल कोआर्डिनेटर रामनरेश गौतम, अपना दल के गौरव चौहान के अलावा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
