मेला श्रीराम नगरिया की तैयारी बैठक में साधु-संतों ने लिया भाग

 इस बार होगी और भी बेहतर व्यवस्था: डीएम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिलारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 03 जनवरी से 03 फरवरी तक लगने वाले मेला श्री रामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी की तैयारियों के संबंध में साधु संतों व मेला समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिलारी न्यायिक/मेला सचिव ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला क्षेत्र में पेयजल हेतु हैंडपम्प, समर्सिबल पम्प लगाये जायेंगे व विशेष पर्वो पर नगर पालिका के टैंकर द्वारा भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र की सजावट की जायेगी।, पुल को सजाया जायेगा, सभी साधु संतों के कैम्पो में, कल्पवासियों, दुकानों को विद्युत आपूर्ति की जायेगी, ध्वनि व्यवस्था हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये जायेंगे, सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में अस्थाई शौचालय बनाये जाएंगे, पूरे मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरों व सी0सी0टी0वी0 कैमरों द्वारा निगरानी की जायेगी, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
डीएम ने मेला के वेहतर प्रबंधन के लिये साधु संतों व मेला कमेटी के सदस्यों से सुझाव मांगे। साधु संतों व मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा मेला शुभारंभ के पूर्व मेला में सभी दुकानों को लगवाने, टेंट की समुचित व्यवस्था कराने सदस्यों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने, महंगे कलाकार न बुलाने, मेले की आय व व्यय का विवरण सभी को उपलब्ध कराने, बाहर से आने बाले श्रद्धालुओं के लिये रेंट पर कॉटेज उपलब्ध कराने, मेले में अस्थाई मोबाइल टॉवर लगाने, घाटों का नामकरण व नम्बरिंग कराने, मेला क्षेत्र को थर्माकोल व प्लास्टिक मुक्त जोन बनाने, गंगा में गिर रहे नालो की टैपिंग कराने, मेला में ली जाने बाली विद्युत की सिक्योरिटी वापस किये जाने, एक और पैंटून पुल बनबाने व मेले को भव्य बनाने के सुझाव दिये। डॉ0 शिव ओम अंबर ने मेले में कराये जाने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को 24 जनवरी उ0प्र0 स्थापना दिवस पर कराये जाने का सुझाव दिया।
विधायक अमृतपुर ने बताया कि मेले का प्रान्तीयकरण कराने का प्रयास चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि मेले में कोई भी कानून व्यवस्था अपने हाथ मे न लें किसी भी परेशानी पर पुलिस व प्रशासन को सूचना दे।
डीएम ने अवगत कराया कि संस्कृति विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा मेले को 30 लाख का बजट उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मेले को भव्य बनाने में योगदान करना होगा। इस अवसर पर साधू संत, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिलारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, सभी जिलास्तरीय अधिकारी व मेला कमेटी के सदस्य, संजय गर्ग, सुरेन्द्र पाण्डेय, बृजकिशोर मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *