samriddhisamachar

श्रद्धालुओं के अलावा डीएम व एसपी भी हुए जाम का शिकार

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर ढाईघाट जाने वाले मार्गों पर बुधवार को भीषण जाम लग गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के कारण वाहनों की लंबी कतारें कई किलोमीटर तक जमी रहीं।स्थिति इतनी विकट हो गई कि जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का काफिला भी…

Read More

गैर इरादातन हत्या व साक्ष्य मिटाने के मामले में दोष सिद्ध

 सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तिथि निहित फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश विशेष ई0सी0 एक्ट न्यायाधीश तरुण कुमार सिंह ने गैर इरादातन हत्या व साक्ष्य मिटाने के मामले में संतोष कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामप्रकाश निवासी खिमसेपुर मोहम्मदाबाद को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने हर-हर गंगे के बीच गंगा में लगायी डुबकी

पुल पर पूरे दिन रही जाम की स्थिति, व्यवस्था बनाने में पुलिस के छूटे पसीने फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सुबह के समय गंगा में डुबकी लगाकर मां तुलसी की पूजा की। साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। भीड़ की अधिकता…

Read More

नहीं रहे हजारों को जीवनदान देने वाले रामकिशोर अवस्थी (भगत जी)

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बा अमृतपुर निवासी एवं समृद्धि न्यूज़ समाचार पत्र के संवाददाता प्रशांत अवस्थी के ताऊ व समाजसेवी रामकिशोर अवस्थी (भगत जी) का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चले कि भगत जी अपने…

Read More

जनपद दौरे पर आ रहे 12 आईएएस अधिकारी, करेंगे निरीक्षण

डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को चलायी गई योजनाओं को आत्मनिरीक्षण करने के दिये निर्देश फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि 12 आईएएस अधिकारी जनपद के निरीक्षण पर आ रहे हैं। 6-6 अधिकारियों के दो समूह रहेंगे, वे जनपद में…

Read More

कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा हरदोई, समृद्धि न्यूज। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ बुधवार को मंगल शोभायात्रा के साथ गंगा जल द्वारा व मां सती शिरोमणि इकनौरा का अनुष्ठान लेकर श्री रामजानकी मंदिर में पूजन किया गया। इसके बाद मंगल शोभा यात्रा राम जानकी मन्दिर से रथ,राधे कृष्ण की झांकी और ढोल…

Read More

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी 2026 से परीक्षायें शुरु

समृद्धि न्यूज। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी…

Read More

अमेरिका ने किया न्यूक्लियर मिसाइल मिनटमैन-3 का टेस्ट

समृद्धि न्यूज। अमेरिकी वायुसेना ने कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग बेस से बिना हथियार वाली मिनटमैन-३ आईसीबीएम का टेस्ट लॉन्च किया। यह नियमित विश्वसनीयता जांच का हिस्सा था। मिसाइल 7,500 किमी दूर मार्शल द्वीप के पास सटीक उतरी। ट्रंप के न्यूक्लियर बयानों के बाद यह टेस्ट हुआ, अमेरिका 2030 तक नई मिसाइलों की योजना बना रहा। अमेरिका…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जिले के विभिन्न गंगाघाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचने लगे थे। हर-हर गंगे के जयकारों से घाटों का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह चार बजे से ही गंगाघाट, मिश्रा कॉलोनी घाट, गंगा विशुन घाट और आनंद घाट पर लोगों…

Read More

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ कानपुर रेलवे मार्ग स्थित अजगैन रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी रामसजीवन धानुक (40) पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम भौली अजगैन की रेलवे लाइन पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामसजीवन…

Read More