फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तीन दिन तक चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद बजरंग बली की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। देर शाम तक भण्डारा चलता रहा।
फतेहगढ़ क्षेत्र के पाल नगला बिजाधारपुर रखा रोड सेंट्रल जेल पर स्थिति श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति स्थापना का आयोजन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, दुर्वासा ऋषि आश्रम पांचालघाट के महंत ने भगवान हनुमान व शिव जी की आरती की। मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने कहा जिस तरफ से शिव शक्ति महाकाल मंदिर को जीर्णोधार कर नया रूप दिया गया है, इससे सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। सभी को चाहिए कि पुराने मंदिरों को इसी तरह नया रूप दे। महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि कार्यक्रम के भव्य आयोजन से लोगों में आस्था बड़ी है। आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल व आनंद शुक्ला ने पूजन कराया व सुन्दरकाण्ड आयोजन भी किया। इस मौके पर मधुराम शरण, दीपक शुक्ला, सोनी शुक्ला के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पाल सेना जिलाअध्यक्ष पंकज पाल, आशाराम पाल, पंकज दीक्षित, प्रभात मिश्र, भप्पू सोन, भास्कर दत्त, राघवेंद्र अग्निहोत्री, डा0 राजीव पाठक, अजय दुबे, शिवम् दीक्षित, तन्मय मिश्र, चेतन शुक्ला, निष्ठा शुक्ला, संजीव कुमार त्रिपाठी, योगेश गुप्ता, डॉ0 आशीष कुमार, किशन शर्मा, योगेंद्र दुबे लकी, मनीष मिश्रा, सुरेंद पाण्डेय, नरेन्द्र पांडे, तन्मय मिश्रा, आशीष अवस्थी, शिवम दुबे, प्रमोद द्विवेदी, गोविंद त्रिवेदी, राजन मिश्रा, पवनेश राजपूत, पिंकू भइया, रामजी शुक्ला, राहुल उपाध्याय, आकाश तिवारी, कृष्णा गुप्ता, अंकित दुबे, विमलेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, मनु मिश्रा, देवांक मिश्रा, प्रशांत कटियार, योगेश गुप्ता, प्रवेंद्र उपाध्याय, किशन शर्मा, आशीष कुमार आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधि विधान के साथ बजरंग बली की हुई प्राण प्रतिष्ठा, पूरे दिन चला भण्डारा
