भाजपा की तानाशाही/अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे: डा0 दिलीप यादव

पीडिए कार्यक्रम के तहत पार्टी से नये लोग जुड़ रहे है
कमेटी बनाकर बनवाये जायेंगे नये वोट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी तानाशाही की सरकार है। अहंकार के चलते उन्हें कुछ भी दिखायी नहीं देता। इसका जीता जागता उदाहरण उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ही इसका शिकार हो रहे है। हम भाजपा की तानाशाही और अन्यास के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे 2027 का विधानसभा चुनाव, यह बात सदर विधानसभा प्रभारी डा0 दिलीप यादव पूर्व एमएलसी ने वार्ता के दौरान कही। वह बोले कि पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार अहंकार में डूबी है। उन्हें कुछ भी दिखायी नहीं दे रहा है। गरीब जनता का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पीडीए के तहत हर वर्ग को जोडऩे का काम किया जा रहा है। पीडीए के तहत 2027 में विजय हासिल कर फिर एक बार पार्टी के राष्ट्रीय/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर काम चल रहा है। बूथ प्रभारियों को निर्देश दिये गये है कि वह अपने-अपने बूथ को मजबूत करें और जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है, उन सभी युवाओं के वोट बनवायेे। कम से कम एक बूथ पर 100 वोट बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। वोट बनवाने से लेकर मतदान के समय वोट डलवाने तक की बूथ प्रभारी जिम्मेदारी निभायेंगे। जिन बूथों पर कुछ कमी नजर आ रही है उन पर परिवर्तन किया जायेगा, वह इसलिए कई ऐसे बूथ है जो बूथ प्रभारी नौकरी लग जाने के चलते समय नहीं दे पा रहे है वहां स्वैच्छा से जो व्यक्ति राजनीति व समाज में अपनी रुचि रखता हो उसकी जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पीडीए की चौपालों में हम गये तो देखा कि नये लोग पीडीए के तहत पार्टी से जुड़ रहे है। लोगों ने अपनी समस्यायें भी बतायी। जिन्हे संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराया जा रहा है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चल रहीहै। संगठन पूरी तरह रीड़ की हड्डी होता है। संगठन को मजबूत करने की हम लोगों की जिम्मेदारी है। हमारे कार्यकर्ता काफी मेहनती और जुझारू है, लेकिन यही मेहनत सही समय पर हो जाये तो सफलता मिलना निश्चित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह से पार्टी को अपार समर्थन और सफलता मिली है उससे यह तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। घर-घर प्रचार पहुंचे, इसके लिए सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी बनाने का काम चल रहा है। प्रदेश से निर्देश मिला है कि जिलाध्यक्ष एक कमेटी बनाये और इस कमेटी का मुख्य काम होगा कि जगह-जगह जाकर सम्पर्क कर नये लोगों के वोट बनवाये और पार्टी से जोडऩे का काम करें, आदि कई बिन्दुओं पर उन्होंने अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव आदि पार्टी के नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *