डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

 तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार, के गूंजे स्वर
वर्ष 2027 में सभी ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लिया संकल्प
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर विधानसभा डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने दर्जनों समर्थकों के साथ अपने आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का केक काटकर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया। इस दौरान तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार, के स्वर गुंजायमान हुए। इस अवसर पर सभी ने वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मंगलवार को सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बघार स्थित मेजर एस.डी. सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल स्थित अपने आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ५२वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। जैसे ही केक कटा, वैसे ही तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार, के स्वरों से आवास गुंजायमान हो उठा। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मौजूद सभी लोगों ने सन 2027  में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पावन है, क्योंकि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायेंगे तथा वर्ष 2027  में सपा की सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। भाजपा विकास नहीं विनाश के रास्ते पर जनता को ले जा रही है। जनता अब परिवर्तन चाहती है। आने वाले चुनाव में यह परिवर्तन होकर रहेगा। इससे पूर्व आवास पर केक काटने के बाद डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किये। इस मौके पर तहसीन सिद्दीकी, नदीम अहमद फारूकी, प्रदीप यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मोहित यादव, आफताब आलम, मो0 अफसान खान पूर्व जिला उपाध्यक्ष, सुमित अग्निहोत्री छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *