मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर लगायी जायेगी प्रदर्शनी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने जिला पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक संपन्न की। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इन 11 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के जितने भी कार्य किए गए उन कार्यों की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया 12 तारीख को भाजपा जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शनी का आयोजन है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों, योजनाओं एवं ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी एवं उसी दिन सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जाएगा। 12 जून को ही मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग समागम सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश से पदाधिकारी जनपद पहुंचेंगे। 21 जून विश्व योग दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों जैसा की मंडल, शक्ति केंद्र एवं विधानसभा स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के लिए पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं हर वर्ष की भांति योग दिवस का कार्यक्रम संगठन द्वारा पूरे जनपद में कराया जाएगा। इस अवसर पर अभिषेक बाथम, अमरदीप दीक्षित, अतुल दीक्षित, वीरेंद्र कठेरिया, शिवांग रस्तोगी, विकास पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *