राम जन्मोत्सव कथा सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

 प्रात: काल निकाली गई प्रभातफेरी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री कामेश्वर नाथ सुन्दकाण्ड समिति नवदिया के तत्वाधान में उर्मिला वाटिका में चल रही श्री राम कथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग में शुक्रवार को महाराज जी के साथ भक्तगणों ने छोटी जेल चौराहे, कुटरा कालोनी एवम बनखडिय़ा में प्रभातफेरी निकाली गई। नगर वासियों द्वारा प्रभातफेरी का रंगोली बनाकर दीप जलाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चतुर्थ दिवस की कथा में ऋषिकेश से पधारे बालसन्त भोले बाबा महाराज ने रामलला का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ पंडाल में भक्तों के साथ से मनाया। जन्मोत्सव में महाराज दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा और चारों लाला राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न की अनुपम, जीवन्त झांकियों को देख पंडाल में उपस्थित सैकड़ो भक्तगण भाव विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजेश मिश्रा एवं प्रकाश चंद्र त्रिवेदी सपत्नी मौजूद रहे। राम कथा में प्रतिदिन गीतोक्त स्तुति, प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी सुबह 05 बजे से 07 बजे तक, संगीतमय श्रीराम कथा एवं प्रवचन दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक, भजन कीर्तन एवम सत्संग रात्रि 08 बजे 10 तक रहेगा। कार्यक्रम की व्यवस्था में अंबिका प्रसाद द्विवेदी, आदेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, पंकज दीक्षित, छोटेलाल गुप्ता, गौरव मिश्र, गौरव शुक्ला, संतोष दुबे, पुष्कर मिश्रा, पंकज मिश्रा, राजीव मिश्रा, आकाश मिश्रा, प्रहर्ष मिश्रा, श्रेय मिश्रा, सुमित शुक्ल आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *