समाज को अहिल्याबाई होल्कर जैसी आदर्श की आवश्यकता है: वत्सला अग्रवाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, मुख्य वक्ता डॉ0 रजनी सरीन एवं कार्यक्रम की आयोजक नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने संबोधित किया। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एवं डूडा विभाग के अंतर्गत लाभार्थियों महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर एक न्याय प्रिय शासिका थी। जिन्होंने समाज में नारी को सिर्फ करुणा ही नहीं बल्कि शक्ति का रूप बताया था। वह नारी शक्ति के प्रतीक थी, जिन्होंने शासन, धर्म, समाजसेवा और जन कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ऐसे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य कर रही है। डॉ0 रजनी सरीन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने बहुत संघर्षों से गुजर कर समाज और राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने अपने शासन में न्याय को प्राथमिकता देकर महिला सशक्तिकरण के मिसाल कायम की है। वत्सला अग्रवाल ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण, धार्मिक स्थलों के निर्माण और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दी। आज समाज में अहिल्याबाई होल्कर जैसे आदर्श की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके और समाज में समरसता कायम रहे। यह कार्यक्रम उनको सच्ची श्रद्धांजलि देता है। संचालन धर्मेंद्र राजपूत ने किया। इस अवसर पर कुलदीप गंगवार, मनोज अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, ठा0 वीरेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश कटियार, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, रमला राठौर, राजकुमार वर्मा, स्वदेश पाल, कुलदीप पाल, ममता सक्सेना, संजीव गुप्ता, अभिषेक बाथम, प्रबल त्रिपाठी, मयंक बुंदेला, प्रभात अवस्थी, रामवीर सिंह चौहान, अंकित गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, ईओ नगर पालिका विनोद कुमार, सभासद धर्मेन्द्र कनौजिया, रोहित कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *