फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। देश व प्रदेश में अटेवा की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए काफी दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली आधारित डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म जनक्रांति 14 जून को रिलीज होगी। फिल्म गोयन ब्रदर्स के द्वारा निर्देशित की गई है। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की संघर्ष गाथा को दिखाया जायेगा। पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष व निजीकरण के दुष्परिणामों को फिल्म में दिखाया जायेगा। अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म जनक्रांति का उद्देश्य है कि अटेवा द्वारा किये गये आंदोलन रैलियां आम जन मानस तक पहुंचाना है। यह एक ऐसी फिल्म है जो इतिहास में दर्ज होगी और युगो-युगों तक कई पीढिय़ों को संघर्ष की प्रेरणा देगी। फिल्म में देश के करोड़ों कर्मचारियों के उस सवाल की गूंज है जिसे कई सालों से कुचला जा रहा है। आखिरकार संवैधानिक पेंशन क्यों छीनी गई। इसके लिए शिक्षक-कर्मचारी आंदोलित है। विजय बंधु के इस साहसी कदम को लोगों ने सही बताया है।
पुरानी पेंशन संघर्ष पर बनी जनक्रांति फिल्म 14 जून को होगी रिलीज: ज्ञानप्रकाश
