अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना अमृतपुर में विधायक सुशील कुमार शाक्य, ग्राम प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी और थाना इंचार्ज मोनू शाक्या ने एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के अंतर्गत थाने में वृक्षारोपण किया। थाने में अशोक, बरगद और फूल पत्ती वाले पौधे लगाए गए और पौधों को पानी दिया गया। इस तरीके के कार्यक्रम पर्यावरण और जन जीवन के लिए वरदान साबित होंगे। हमारी पृथ्वी को दूषित होने और पर्यावरण को जीवंत बनाये रखने में पेड़ पौधों का अह्म योगदान है। इसलिये प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को बढ़ रही ग्लोवल वार्मिंग से बचाया जा सके। सरकार द्वारा समय समय पर ऐसे अभियान चलाये जाते है। विधायक सुशील कुमार शाक्य ने संदेश देते हुए कहा कि सभी को ऑक्सीजन चाहिए, लेकिन वृक्षारोपण जो है वह बहुत कम हो गया। जंगल अपने आप बहुत कम हो गए हैं। आबादी को भी ऑक्सीजन चाहिए और वाहनों को भी ऑक्सीजन चाहिए और वृक्ष जो है यह प्राकृतिक रूप से वातावरण में ऑक्सीजन छोड़ते हैं और इसलिए हर वर्ष अभियान चलाया जाता है कि वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा हों। यह अभियान अगस्त तक चलना है। गुजरात का वातावरण मिट्टी के लिए उत्तर प्रदेश से खराब है, लेकिन गुजरात फिर भी हरा भरा है। सभी लोग वृक्षारोपण करें तो हमारा पूरा प्रदेश हरा भरा हो जायेगा। प्रधानमंत्री से आह्वान है कि कम से कम एक वृक्ष मां के नाम अवश्य लगाएं। मौके पर विधायक सुशील कुमार शाक्य, एडवोकेट ब्रह्मदत्त शुक्ला, ग्राम अमृतपुर प्रधान सचिन देव तिवारी, थाना इंचार्ज मोनू शाक्या, चौकी इंचार्ज विमल कुमार, एसआई कल्लू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
थाने में विधायक व थानाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
