फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस व गंगा दिवस पर भारत विकास परिषद बजरंग शाखा फतेहगढ़ के तत्वावधान में तुलसी के पौधों का वितरण अध्यक्ष अंजुम कुमार दुबे तथा पर्यावरण प्रभारी मनोज रस्तोगी पप्पू बाबू के सहयोग से बृजेंद्र अग्निहोत्री के निवास भोलेपुर में किया गया। मुख्य अतिथि नगर क्षेत्र अधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने आम जनमानस को तुलसी का पौधा देकर शुभारंभ किया। इस दौरान लगभग 500 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। सीओ सिटी ने कहा आज के पुनीत अवसर पर यह बहुत अच्छा कार्य भारत विकास परिषद कर रही है। जल वितरण के साथ-साथ पादप वितरण वह भी तुलसी जी का पवित्र पौधा वितरण करना बहुत ही पुनीत है। पर्यावरण हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य भी है और धर्म भी है। जिस प्रकार जल है तो कल है। इस प्रकार पेड़ पौधे हैं, तो मानव जीवन में सुरक्षित है। संस्था अध्यक्ष अंजुम कुमार दुबे, मनीष अग्रवाल, चमन टंडन आदि ने सीओ सिटी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन करते हुए सचिव अवनींद्र कुमार सक्सेना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आलोक रायजादा ,समिधा सक्सेना, शौर्य सक्सेना, बिंदु दुबे, उपासना शर्मा, चमन टंडन, मनीष अग्रवाल, डॉ0 पुष्पेंद्र बुंदेला, प्रीति बुंदेला, पार्थ बुंदेला, पप्पू बाबू आदि उपस्थित रहे।
पर्यावरण दिवस पर भाविप बजरंग शाखा के पदाधिकारियों ने बांटे तुलसी के पौधे
