गंगा दशहरा पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल व फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता ने अपने व्यापारी साथियों के साथ गंगा दशहरा व पर्यावरण दिवस मनाया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का केक काटकर जन्मदिवस मनाया। सुबह से शाम तक राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। जिला चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बंसल, नगर अध्यक्ष फतेहगढ़ रविकांत गुप्ता और युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी ने संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की। गंगा दशहरा पर राहगीरों व नगर वासियों को शरबत पिलाकर पावन पर्व मनाया। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और कहा कि ऐसे समाजिक कार्यों से संगठन मजबूत होता है। व्यापार मण्डल सभी के सुख-दुख में खड़ा है। इस मौके पर अर्पण अग्रवाल, संदीप सक्सेना, अजय गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सुदीप सक्सेना, शिबू सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने केक काटकर सीएम का मनाया जन्मदिन
