पर्यावरण दिवस पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। विकास खण्ड शमशाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद में ब्लाक स्काउट मास्टर राजकुमार द्वारा बच्चों को पौधे भेंट किये गये। साथ ही बच्चों ने स्काउट मास्टर के साथ पौधे रोंपे। उन्होंने पौधे रोपने की विस्तार से विधि बतायी। साथ ही छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला एवं निबंध पर्यावरण को अच्छा कैसे बनाये प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पर्यावरण पर प्रश्नोत्तरी गतिविधि द्वारा बच्चों ने जबाव दिये। प्रधानाध्यापक राजकुमार ने बताया कि वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, भोजन, फल, फूल, दवाईयां आदि देकर वातावरण को शुद्ध रखते है। वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। सूखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करों श्रंगार। एक वृक्ष सौ पुत्र के समान आदि नारे लगाये गये। इस अवसर पर हरीश कुमार, अतुल कुमार, अभिषेक, नोडल शिक्षक अशोक सिंह, ग्राम प्रधान पति प्रमोद गंगवार, एसएमसी अध्यक्ष अशोक कुमार, निशा, सरला, बसंती, मुस्कान, शालिनी, सत्यम, लोकेश, अंशुल, आशू, ओम, लक्ष्मी, अयान आदि उपस्थित रहे। स्काउट मास्टर राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सूखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रंगार
