पर्यावरण दिवस पर कनोडिया इं0का0 में स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संस्कार भारती एवं मदन मोहन कनोडिया विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण दिवस पर स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता के द्वारा संगोष्ठी में वर्तमान समय में संपूर्ण पृथ्वी पर पर्यावरण संकट में धरती बचाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण हमारे आसपास का वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल बनता है। पर्यावरण को संरक्षण दे, स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ऋषियों मुनियों ने प्रकृति पर्यावरण की वंदना की और संरक्षण करने का कार्य संस्कार समाज में दिए। पर्यावरण संरक्षण विधि श्वेता दुबे ने राष्ट्र और समाज को पर्यावरण एवं मानवीय संस्कारों में संवेदनाओं के प्रति जागृत किया। गंगा दशहरा पर गंगा को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है, हम गंगाजल को स्वच्छ बनाए रखें। सुधेश दुबे ने कहा कि जल जमीन जंगली जानवर और जीव जंतुओं को बच्चों की भाषा में संवाद के माध्यम से पेड़ पौधों को संरक्षण देना आवश्यक है। जल को स्वच्छ रखना धरती को बचाना है तो प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। मानसिक स्वास्थ्य के लिए मोबाइल का प्रयोग कम करें, अपना स्वास्थ्य जीवन जीने की शैली पर विचार व्यक्त किए। पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने वर्तमान समय में संकट मानव जीवन की समस्याओं को अपने मन मस्तिष्क के द्वारा इंद्रधनुषी रंगों के द्वारा भावनाओं की अभिव्यक्ति दी। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अवंतिका अग्निहोत्री, द्वितीय मोनिका राठौर, तृतीय दृष्टि शर्मा रही। कार्यक्रम में भारत माता गंगा माता अपनी हम सब की माता के नाम पर एक वृक्ष लगाओ और उसे संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ0 नवनीत गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह, शिक्षिका पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला, राधा दीक्षित व अर्पण शाक्य, डॉ0 सर्वेश श्रीवास्तव, अरविंद दीक्षित, समरेंद्र शुक्ला, रविंद्र भदोरिया, कुलभूषण श्रीवास्तव, आदेश अवस्थी, नरेंद्र मिश्र, दीपक रंजन सक्सेना, अनुभव सारस्वत, रजनी लौगवानी, कोमल शर्मा, साधना श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, पारुल सक्सेना, सुनीता सक्सेना, किरण त्रिवेदी, अभिनव सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन विशाल श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *